Sports

श्रीलंका ने ड्रॉ करवाया तीसरा टेस्ट, भारत ने 1-0 से जीती सीरीज

खेल डेस्‍क। धनंजय डी सिल्वा (नाबाद 119) और पहला मैच खेल रहे रोशेन सिल्वा (नाबाद 70) की शानदार संघर्षपूर्ण पारियों के दम पर श्रीलंकाई टीम बुधवार को भारत के खिलाफ फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच को ड्रॉ कराने में सफल रही। भारत ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से अपने नाम की। कोलकाता में खेला गया पहला मैच ड्रॉ हुआ था, जबकि नागपुर में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने जीत हासिल की थी।

भारत ने अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 536 रनों पर घोषित करते हुए श्रीलंका को उसकी पहली पारी में 373 रनों पर सीमित कर दिया था। भारत ने इसके बाद अपनी दूसरी पारी पांच विकेट के नुकसान पर 246 रनों पर घोषित करते हुए श्रीलंका के सामने 410 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था।

इसे भी पढ़ें  INDvsSL LIVE: शतक के करीब रोहित, भारत का स्कोर 200 के पार

श्रीलंकाई टीम आखिरी दिन 95.5 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 288 रन बनाकर मैच ड्रॉ कराने में सफल रही। भारत की तरफ से जडेजा ने तीन विकेट लिए, जबकि अश्विन और मोहम्मद शमी को एक-एक विकेट मिला। भारत की तरफ से पहली पारी में कप्तान विराट कोहली ने 243, मुरली विजय ने 155 और रोहित शर्मा ने 65 रनों की पारियां खेली थीं। वहीं श्रीलंका की तरफ से पहली पारी में एंजेलो मैथ्यूज ने 111 और चंडीमल ने 164 रन बनाए थे। भारत की तरफ से दूसरी पारी में शिखर धवन के 67 रनों के अलावा कोहली और रोहित ने 50-50 रन बनाए थे। चेतेश्वर पुजारा ने 49 रन बनाए थे।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *