GeneralLatestराज्यराष्ट्रीय

राज्यपाल के स्वागत के लिये खड़े बच्चे झुलसे

बागपत: बागपत में शनिवार को बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के स्वागत कार्यक्रम के बाद गुब्बारा फटने से आग लग गई, जिसमें 6 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
mandi
जानकारी के अनुसार राज्यपाल सत्यपाल मलिक पहली बार अपने पैतृक गांव हिसावदा आए हुए थे, जिस पर ग्रामीणों ने उनके स्वागत में एक कार्यक्रम रखा था। वहीं कार्यक्रम स्थल को गैस से भरे गुब्बारों से सजाया गया था, जब राज्यपाल का कार्यक्रम खत्म हो गया तो एक युवक वहां खड़ा होकर बीड़ी पी रहा था, जिसकी सुलगती बीड़ी गुब्बारों में लग गई।
mandi
गुब्बारों में गैस भरी होने के कारण सभी एक-एक करके फटने लगे जिससे आग लग गई और 6 बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारियों ने घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *