Latestमंडी विशेषमध्यप्रदेश

मुंगावली से बाईसाहब यादव व कोलारस से देवेंद्र जैन BJP के उम्मीदवार!

भोपाल। कोलारस और मुंगावली उपचुनाव के लिए भाजपा ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। इसे केंद्रीय संसदीय कमेटी को भेजा गया है। कमेटी ही इस पर अंतिम फैसला लेगी। प्रदेश संगठन ने अशोकनगर जिले के मुंगावली से श्रीमती बाईसाहब यादव और शिवपुरी जिले के कोलारस से देवेंद्र जैन के नाम तय किए हैं।

भोपाल में मुख्यमंत्री आवास पर हुई अहम बैठक में कोलारस और मुंगावली उपचुनवा के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे। कांग्रेस पहले ही अपने प्रत्याशी घोषित कर चुका है। ऐसे में भाजपा ने तमाम समीकरणों को ध्यान रखते हुए और जातिगत गणित को देखते हुए प्रत्याशी शॉर्ट लिस्ट किए। अंत में मुंगावली से श्रीमती बाईसाहब यादव और कोलारस से देवेंद्र जैन के नाम तय किए।

इसे भी पढ़ें  मंडी परिसर की सुविधा में होगा इजाफा, जल्द बनेगी थोक फल सब्जी मंडी

पार्टी ने पत्ता कारोबारी देवेन्द्र जैन का नाम तय किया। उनके अलावा सुरेन्द्र शर्मा, वीरेन्द्र रघुवंशी और रामकृष्ण रिछारिया के नाम भी दौड़ में थे। वहीं मुंगावली से पार्टी ने स्व. राव देशराज की पत्नी श्रीमती बाईसाहब यादव का नाम तय किया है। यहां से मलकीत सिंह भी दौड़ में थे।

प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने बताया कि फिलहाल ये नाम पार्टी की केंद्रीय संसदीय कमेटी को भेजे गए हैं। वहां से फैसला आने के बाद ही नामों की अधिकृत घोषणा की जाएगी।

कांग्रेस ने कोलारस से महेंद्र सिंह यादव को और मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। ये दोनों ही सीटें कांग्रेस की परंपरागत सीटें मानी जाती हैं। यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया का खासा प्रभाव है। कोलारस और मुंगावली में 24 फरवरी को मतदान हैं जबकि 28 फरवरी को नतीजे आएंगे।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *