Latestराज्य

भोपाल में बड़ा अग्निकांड 100 दुकानें जल कर खाक

भोपाल। बैरागढ़ मेन रोड पर स्थित संत हिरदाराम कपड़ा मार्केट में रविवार सवा ग्यारह बजे आग लग गई। आग की शुरुआत बच्चों की एक रेडीमेड कपड़े की दुकान से हुई । शार्ट सर्किट होने के बाद आग पूरे मार्केट में फैल गई। इससे 90 दुकानें जलकर खाक हो गर्इं।

शुरुआती जांच में व्यापारियों का नुकसान 100 करोड़ के करीब बताया जा रहा है। तमाम कोशिश के बाद भी चार घंटे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। नगर निगम और अन्य फायर स्टेशनों ने आग बुझाने से इनकार कर दिया। थक हारकर प्रशासन को मदद के लिए सेना को बुलाना पड़ा। सेना ने घंटेभर में पांच बजे तक आग पर काबू लिया। सेना के दल ने मार्केट की दीवारों में छेद कर पानी की बौछारों से आग बुझाई।

इसे भी पढ़ें  बाइक सवार दो साधुओं को बस ने कुचला, मौके पर मौत

 

बैरागढ़ में संत हिरदाराम शॉपिंग कॉम्पलेक्स भोपाल शहर का सबसे बड़ा कपड़े का थोक मार्केट हैं, इसमें 167 दुकानें हैं। आग लगने की शुरुआत ग्राउंड फ्लोर पर स्थित सदगुरु किड्स वीयर गार्मेंट्स दुकान में शार्ट सर्किट से हुई। रविवार को सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो उनको किड्स वीयर की दुकान से धुआं निकलता दिखा।

व्यापारियों ने रॉड की मदद से उसके शटर को ऊपर किया तो दुकान से तेज आग लपटें निकली, इससे आग आसपास दुकानों में फैलना शुरू हो गई। धीरे-धीरे आग ने ग्राउंड फ्लोर से फर्स्ट फ्लोर की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। व्यापारियों का कहना है कि शनिवार को मार्केट बंद रहता है, संभवत: शार्ट सार्किट शनिवार-रविवार की दरमियानी रात में ही हुआ होगा। उसके बाद आग पूरी तरह से फैल गई।

इसे भी पढ़ें  ठंड में थर्राया उत्तर भारत, कई ट्रेन, फ्लाइट रद्द

इस आगजनी में करीब 90 दुकानें जलकर पूरी तरह से खाक हो गईं। व्यापारियों का कहना था कि शहर में वीआईपी मूवमेंट होने के कारण फायर बिग्रेड विलंब से पहुंची, जिसके कारण आग ज्यादा फैल गई। नगर निगम की फायर बिग्रेड सहित आसपास के फायर स्टेशनों ने आग बुझाने में हाथ खड़े कर दिए । उसके बाद आनन- फानन में जिला प्रशासन ने सेना को बुलाया। सेना ने एक घंटे में आग पर पूरी तरह से आग बुझा ली गई।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *