Latestराष्ट्रीय

भूकंप: सुबह सुबह कांपी कश्मीर की धरती

श्रीनगर। उत्तराखंड और दिल्ली समेत कई राज्यों में बुधवार रात आए भूकंप के बाद गुरुवार सुबह जम्मू-कश्मीर की धरती झटकों से डोल गई। खबरों के अनुसार गुरुवार सुबह 5.11 बजे कश्मीर में रिक्टर स्केल पर 5.1 की तीव्रता के झटके महसूस हुए जिसके बाद लोग सहम गए।

इस भूकंप का केंद्र थांग के उत्तर-पूर्व में 111 किमी दूर बताया जा रहा है। वहीं खबर यह भी है कि पाकिस्तान के सुराब से 130 किमी दूर भी 5.3 की तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया है। इससे पहले बुधवार रात उत्तराखंड और दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में 5.5 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इसे भी पढ़ें  सोमवती अमावस्या पर बनेंगे दुर्लभ संयोग, आप भी बदल सकते हैं किस्मत

इसका केंद्र अतिसंवेदनशील रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि ब्लाक के तोलियों गांव में था। भूकंप के तेज झटकों से राज्यभर में शहर से लेकर गांवों तक लोग घरों से बाहर निकल आए। हर ओर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि, इसके चलते किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं आई।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *