मध्यप्रदेश

भंडारे में साबूदाने की खिचड़ी खाने से डेढ़ हजार बीमार

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी में महाशिवरात्रि के भंडारे मे साबूदाने की खिचड़ी और आलू की मिठाई खाने से करीब 1500 लोग बीमार हो गए. इनमें पांच से सात गाँव के लोग शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि पहले पांच से सात गाँव के बच्चों महिलाओं और पुरषों की तबियत बिगड़ी. पहले दो सौ से अधिक पीड़ितों को जिला चिकित्सालय मे भर्ती कराया गया. इसके बाद और लोगों की तबीयत खराब हुई.

स्थानीय विधायक ने बताया कि करीब पन्द्रह सौ के लगभग ग्रामीणों ने इस प्रसादी को खाया. जिसके बाद से उन्हें पेट दर्द और उल्टी होने लगी. मरीजों की संख्या बहुत ज्यादा होने से व्यवस्था में परेशानी देखते हुए प्राइवेट अस्पतालों मे भी मरीजो को भर्ती करवाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें  भ्रष्टाचार करने मांग रहे हैं सीएम 5 महीनेः सिंधिया

विधायक ने कलेक्टर से बात कर प्राइवेट अस्पतालों मे मरीजों को भर्ती करवाया. इसके बाद गाँवों के लिए भी डाक्टरों की टीम रवाना हुई. मरीजों की संख्या इतनी ज्यादा है कि उनको ट्रैक्टर और पिकअप जैसे कई वाहनों से चिकित्सालय ले जाया जा रहा है.

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *