मध्यप्रदेशराज्य

बड़वानी जिले में भूकंप के झटके, लोग सहमे

बड़वानी। सोमवार रात जिले में कुछ स्‍थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिले के पानसेमल, बधारा खुर्द, चिखल्दा और कांसुल में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इस वजह से अनेक मकानों की दीवारों में दरार भी आ गई। भूकंप के साथ ही लोग अपने मकानों से बाहर निकल आए। बताया जाता है कि भूकंप का असर लगभग दो मिनट रहा। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। अभी किसी तरह के जान माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

पानसेमल एसडीएम कलेश के मुताबिक पानसेमल की एक कॉलोनी में भू कंपन की जानकारी मिलने पर निरीक्षण किया। लोगों ने मुझे कंपन की बात कही। कोई नुकसानी या दीवार में दरार जैसी स्थिति मुझे नहीं दिखी।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *