Latestमंडी विशेष

पंडित नहीं, 15 सालों से यहां नाग करता है शिवजी की पूजा

भारत में बहुत से अनोखे मंदिर अपनी अजीब परंपराओं के लिए दुनियाभर में मशहूर है। कुछ मंदिरों में तो भगवान की पूजा के लिए भी अलग-अलग तरीके अपनाएं जाते है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहें है जहां कोई पुजारी नहीं, बल्कि एक सांप शिवलिंग की पूजा करता है। इस मंदिर की इन्हीं दिलचस्प बातों के कारण यहां शिवरात्रि पर कई टूरिस्ट माथा टेकने के लिए आते है। बिना शिवरात्रि के भी इस मंदिर में दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रहती है। आइए जानते है इस मंदिर के बारे में कुछ और बातें।

इसे भी पढ़ें  2018 में न करें ये गलती वरना रह जाएंगे गरीब

Mandihalchal

उत्तरप्रदेश आगरा के पास स्थित गांव सलेमाबाद के एक प्राचीन मंदिर में शिव की पूजा करने के लिए एक नाग 15 वर्षों से रोज आता है। यह नाग रोज मंदिर में करीब 5 घंटे तक यहां पर रूकता है और भगवान की पूजा करता है। वैज्ञानिकों के लिए इस नाग के यहां आने का कारण अभी तक यहां जिज्ञासा का विषय बना हुआ है।

Mandihalchal

नाग इस मंदिर में करीब 10 बजे आता है और दोपहर 3 बजे तक लौट जाता है। लोग यहां पर इस मंदिर और नाग के दर्शन करने आते है। श्रद्धालुओं को इस सांप से कोई भय नहीं लगता और न ही इसने कभी किसी को नुकसान पहुंचाया। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर में भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। इसी कारण श्रद्धालु शिवजी की पूजा करने के लिए यहां दूर-दूर से आते है।

इसे भी पढ़ें  आज शाम लाया जा सकता है श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, बॉलीवुड में शोक

Mandihalchal

वैसे तो इस मंदिर में नाग के प्रवेश के बाद द्वार बंद कर दिए जाते है लेकिन फिर भी नाग के दर्शन करने के लिए लोग मंदिर के बाहर खड़े रहते है। सांप के बाहर आने के बाद ही लोगों को शिवजी के दर्शन करने दिए जाते है। उससे पहले लोगों के द्वार बंद ही रहते है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *