Uncategorized

डोकलाम में फिर दिखे चीनी टैंक्स और सेन्य उपकरण

नेशनल डेस्क: भारत और चीन डोकलाम में फिर से आमने—सामने हो सकते हैं। समाचार चैनल टाइम्स नाउ के अनुसार सेटेलाइट तस्वीरों से इस बात की पुष्टि होती है कि 28 अगस्त 2017 के बाद चीनी सैनिक वापस तो चले गए लेकिन अपने हथियार एवं उपकरण वहीं छोड़ गए।

सेटेलाइट तस्वीरों के मुताबिक इस दौरान चीन सेना की सात इलाकों में गतिविधियां कुछ ज्यादा हुई हैं जबकि कुछ इलाकों में कम हुई हैं। चीनी सेना पिछले साल अगस्त में पीछे तेा हटी है ​लेकिन उसके हथियार और औजार उसकी नीयत पर सवाल खड़े करते हैं।

सवाल उठता है कि जब चीनी सेना वापस चली गई है तो इस छोटी सी जगह पर इतनी बड़ी संख्या में सैन्य एवं रक्षा उपकरणों की तैनाती का मकसद क्या हो सकता है।

इसे भी पढ़ें  दावोस में भाषण के दौरान PM मोदी की फिसली जुबान

तस्वीरों के मुताबिक डोकलाम के कई इलाकों में बड़ी संख्या में चीनी टैंक मौजूद हैं। वहां पर सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, टैंक्स, आर्मर्ड वेहिकल्स, ऑर्टिलरी सहित कई अन्य सैन्य उपकरण मौजूदगी पाई गई है। सेटैलाइट की इन तस्वीरों से सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की यह आशंका सही साबित होती है कि सर्दी के बाद चीनी सेना डोकलाम में वापस आ सकती है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *