Sports

टीम इंडिया गहरे संकट में 75 पर गिरे 8 विकेट

धर्मशाला। सुरंगा लकमल की घातक गेंदबाजी से भारत पहले वनडे में श्रीलंका के खिलाफ गहरे संकट में आ गया है। भारत ने समाचार लिखे जाने तक 27 अोवरों में 8 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। महेंद्रसिंह धोनी 2 और कुलदीप यादव बगैर खाता खोले क्रीज पर हैं।

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। भारत के श्रेयस अय्यर रविवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे में डेब्यू किया। पूर्व कप्तान महेंद्रसिंह धोनी ने उन्हें कैप प्रदान की। भारत की शुरुआत बेहद खराब रही जब एंजेलो मैथ्यूज ने शिखर धवन (0) को एलबीडब्ल्यू किया। अंपायर ने उन्हें आउट करार नहीं दिया था, लेकिन श्रीलंका ने रिव्यू लिया जिसमें थर्ड अंपायर ने धवन को आउट करार दिया।

भारत अभी इस सदमे से उबरा भी नहीं था कि लकमल ने रोहित शर्मा (2) को विकेटकीपर डिकवेला के हाथों झिलवाया। अंपायर ने उन्हें नाट आउट दिया था, लेकिन श्रीलंका ने रिव्यू लिया, जिस पर थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट दिया। दिनेश कार्तिक के पास अपनी उपयोगिता साबित करने का मौका था, लेकिन लकमल ने उन्हें खाता भी नहीं खोलने दिया। लकमल ने मनीष पांडे (2) को पहली स्लिप में मैथ्यूज के हाथों झिलवाया तो नुवान प्रदीप की गेंद को श्रेयस अय्यर (9) स्टंप्स पर खेल बैठे।

इसे भी पढ़ें  मोहाली में दूसरा वनडे मैच आज, भारत के लिए होगा ‘करो या मरो’ का मुकाबला

इसके बाद प्रदीप ने आउट स्विंगर पर हार्दिक पांड्‍या (10) को स्लिप में मैथ्यूज के हाथों झिलवाया तो लकमल ने भुवनेश्वर कुमार (0) को डिकवेला के हाथों झिलवाया। यह लकमल का चौथा शिकार है।

भारत ने आश्चर्यजनक ढंग से अजिंक्य रहाणे को बाहर बिठाया और श्रेयस अय्यर को डेब्यू का मौका दिया। टीम इंडिया की निगाहें रविवार से श्रीलंका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में मेहमान टीम के सफाए के साथ ही रैंकिंग में नंबर वन स्थान पर लगी रहेगी। यदि भारत ने तीन मैचों की सीरीज में श्रीलंका का सफाया कर दिया तो वह दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़कर आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच जाएगा। टीम को इस मैच में नियमित कप्तान विराट कोहली की कमी खलेगी।

इसे भी पढ़ें  PM मोदी से मिले विराट-अनुष्का, रिसेप्शन पार्टी के लिए किया आमंत्रित

आंकड़ों के लिहाज से भारत का पलड़ा भारी : आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो भारत का वनडे क्रिकेट में श्रीलंका के खिलाफ पलड़ा भारी है। इनके बीच हुए 1555 मैचों में से भारत ने 88 मैच जीते जबकि श्रीलंका 55 मैच जीत पाया। 1 मैच टाई रहा जबकि 11 मैच बेनतीजा रहे।

भारत में इनके बीच अभी तक 48 मैच खेले गए जिसमें से भारत ने 34 जीते जबकि 11 में उसे हार मिली। 3 मैचों का परिणाम नहीं निकला।

2007 के बाद द्विपक्षीय सीरीज: पिछले 10 सालों में इनके बीच 7 द्विपक्षीय सीरीज खेली गई और इन सभी में भारत विजयी रहा। इनके बीच इस दौरान 34 मैच हुए जिनमें से भारत ने 26 मैच जीते जबकि 6 में उसे हार मिली। 2 मैच बेनतीजा रहे।

इसे भी पढ़ें  पहले वनडे में श्री लंका की बड़ी जीत, इंडिया को 7 विकेट से हराया

बारिश का खतरा : इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम में आए बदलाव का प्रभाव रविवार को हिमाचल प्रदेश में भी महसूस होने वाला है। 11 और 12 दिसंबर को तो यहां भारी वर्षा और बर्फबारी की आशंका भी है।

टीमें – भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, महेंद्रसिंह धोनी, हार्दिक पांड्‍या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका : उपुल थरंगा, दानुष्का गुणतिलका, लाहिरू थिरिमाने, निरोशन डिकवेला, एंजेलो मैथ्यूज, थिसारा परेरा (कप्तान), असेला गुणरत्ने, सचित पाथिराना, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, अकिला धनंजय।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *