Newsमध्यप्रदेशराज्य

झंडावंदन में प्रिसिंपल को आया हार्ट अटैक, महिला आरक्षक बेहोश, प्लाटून कमांडर गिरीं

प्रदेश डेस्क । खरगोन में डीआरपी लाइन में झंड़ा वंदन के बाद जिला कलेक्टर जब मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर रहे थे, तभी पीछे पायलेटिंग के लिए खड़ी महिला आरक्षक मनीषा सोलंकी बेहोश होकर गिर गई। आरक्षक को एएसपी के वाहन से तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया।

जिला अस्पताल में डॉ. आशीष शर्मा ने महिला आरक्षक की जांच की। उनके स्वास्थ में सुधार है। आरक्षक को आईसीयू वार्ड में रखा गया है। डॉ. शर्मा ने बताया कि कमजोरी के कारण उन्हें चक्कर आ गए थे। हालत में सुधार होने पर शाम तक अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

उधर देवास जिले के माध्यमिक विद्यालय नेवरी बोड़ानी में झंडावंदन के दौरान प्रधानाध्यापक गोकुलसिंह चौहान को हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद वहां मौजूद स्टाफ तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने चौहान को मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें  भ्रष्टाचार करने मांग रहे हैं सीएम 5 महीनेः सिंधिया

इधर कटनी में हर्ष फायर के दौरान एक प्लाटून कमांडर गिर पड़ीं, जिन्हें बाद में अस्पताल पहुंचाया गया। वे ठीक हैं।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *