Latest

चौथी रथ यात्रा बागेश्वर बाबा का ऐलान

चौथी रथ यात्रा बागेश्वर बाबा का ऐलान !

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा का तीसरा चरण समाप्त होने के बाद चौथे चरण का ऐलान हो गया है । बागेश्वर बाबा ने कहा कि अगली यात्रा उत्तर प्रदेश में लखनऊ से अयोध्या तक निकाली जाएगी । इस बार यात्रा की रफ्तार पहले के मुकाबले कम होगी ताकि प्रतिदिन करीब 40 से 50 किलोमीटर का सफर तय किया जा सके। सनातन हिंदू एकता का संदेश लेकर निकली बागेश्वर सरकार की रथ यात्रा अब अपने अगले पड़ाव की ओर बढ़ सकती है। तीसरी यात्रा के सफल समापन के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भक्तों के साथ चौथी यात्रा का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि अगली यात्रा लखनऊ से अयोध्या पहुंचेगी । पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि अगली रथ यात्रा में एक दिन में करीब 40 से 50 किलोमीटर का सफर तय करने की योजना है बागेश्वर सरकार के अनुसार, चौथी रथ यात्रा के लिए उत्तर प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ और बिहार के विकल्पों पर भी विचार किया जा सकता है। फिलहाल लखनऊ से अयोध्या तक यात्रा निकालने की संभावना चर्चा में है। फिलहाल बागेश्वर सरकार की चौथी सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा का अंतिम कार्यक्रम घोषित होना बाकी है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।