Latestमंडी विशेष

गुजरते वर्ष की बड़ी खबर – रजनीकांत का राजनीति में आने का ऐलान

चेन्नई। तमिलनाडु के सुपरस्टार रजनीकांत ने आखिरकार राजनीति में आने के फैसले का ऐलान कर ही दिया। उन्होंने चेन्नई स्थित राघवेंद्र कल्याण मंडपम में ऐलान किया कि वे आने वाले तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के पहले एक पार्टी का गठन करेंगे और इसके तहत ही सभी विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवार खड़ा करेंगे।

पिछले काफी समय से तमिलनाडु के सुपरस्टार रजनीकांत के राजनीति में आने के कयास लगाए जा रहे थे। बता दें कि पिछले सप्ताह अभिनेता ने तमिलनाडु की राजधानी में अपने प्रशंसकों को संबोधित करते हुए घोषणा की थी कि वह दिसंबर के अंत में अपनी राजनीतिक योजना का खुलासा करेंगे।

इसे भी पढ़ें  Pearl ग्रुप के मालिक पर ED का शिकंजा

उन्होंने कहा था, ‘मैं राजनीति के लिए नया नहीं हूं। मैं 1996 के बाद से हूं। मुझे देरी हो गई। राजनीति में प्रवेश करना जीत के बराबर है, मैं 31 दिसंबर को राजनीति में आने पर फैसला सुनाउंगा।’

तमिलनाडु में व्यापक अटकलें थीं कि सुपरस्टार जल्द ही राजनीति में उतरेंगे। रजनीकांत की पत्नी लता ने कहा था कि यह उनके पति का व्यक्तिगत फैसला है और वह अपने पति के हर निर्णय में उनके साथ होंगी। अभिनेता कमल हासन भी सार्वजनिक मंच पर यह संकेत दे चुके हैं कि कि अगर सुपरस्टार रंजनीकांत राजनीति में प्रवेश करने का फैसला लेते हैं तो हासन उनके साथ काम करने के लिए तैयार हैं।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *