Latestराष्ट्रीय

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राहुल ने लिखा देशवासियों को पत्र

नई दिल्‍ली: कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने वीरवार को देशवासियों से कहा कि संविधान में की गई न्‍याय, स्‍वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्‍व की प्रतिबद्धताओं की रक्षा करने की पहले से कहीं अधिक आवश्‍यकता है।

राहुल ने देश के 69वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर देशवासियों के नाम एक पत्र लिखकर उन्‍हें भारतीय संविधान में न्‍याय, स्‍वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्‍व के बारे में की गई प्रतिबद्धता की याद दिलाई। उन्‍होंने कहा,‘‘हमारे युवा देश के इतिहास में इन मूल्‍यवान प्रतिबद्धताओं की पहले से कहीं अधिक रक्षा किए जाने की आवश्‍यकता है।‘‘

उन्‍होंने इन प्रतिबद्धताओं की चर्चा करते हुए कहा कि इस गणतंत्र दिवस पर हमें अपनी उस आजीवन चलने वाली शपथ को दोहराना चाहिए। हमें अपने संविधान की रक्षा करनी है। संविधान ही हमारे प्रिय गणतंत्र की कसौटी है। जब भी यह खतरे में पड़े तो इसकी एकजुटता के साथ रक्षा की जानी चाहिए। उन्‍होंने इस पत्र में सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *