Latest

कांग्रेस ने उड़ाया PM मोदी के गले मिलने का मजाक कहा-“हगफ्लोमेसी”

नेशनल डेस्क: इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के दिल्ली पहुंचने पर पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस दौरान पीएम अपने खास दोस्त नेतन्याहू से गले मिले। मोदी का देश और विदेश के नेताओं से मिलने का यह खास अंदाज है लेकिन कांग्रेस ने इस पर तंज कसते हुए ट्विटर पर एक वीडियो जारी की।

 

इस विडियों में कांग्रेस ने जापानी पीएम शिंजो आबे और उनकी पत्नी से मुलाकात, जर्मनी की चांसलर अंगेला मर्केल के साथ मीटिंग, ट्रंप के साथ गले मिलने, तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन, फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के साथ गले मिलने के पल दिखाए हैं। इसके साथ ही ट्रंप को पीएम मोदी के गले मिलने की अदा से परेशान दिखाया गया है। हालांकि इस ट्वीट के बाद राजनीतिक जंग भी छिड़ गई है।

इसे भी पढ़ें  Pearl ग्रुप के मालिक पर ED का शिकंजा

भाजपा नेता और लोकसभा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि कांग्रेस ने भारतीय परंपरा का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक रूप से दिवालिया हो चुकी है। बता दें कि इससे पहले पिछले साल नवंबर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुछ इस तरह ही पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती को लेकर तंज कसा था। कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी और ट्रंप के गले मिलने को ‘हगफ्लोमेसी’ (#Hugplomacy) बताया था।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *