Latest

कल्पना के बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर भोपाल के एम्स में भेजा गया

ग्वालियर / गंभीर घायल कल्पना परिहार को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर एम्स भोपाल भेजा ग्वालियर में शनिवार को हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 19 वर्षीय कल्पना परिहार निवासी थाटीपुर, ग्वालियर को मंगलवार एयर एंबुलेंस से एम्स भोपाल एयरलिफ्ट किया गया। उनके पैरों में फ्रैक्चर एवं पेट में गंभीर चोटें आई हैं। इससे पहले एक मरीज संजय शर्मा 36 वर्षीय निवासी करनाल साहब की ड्योढी ग्वालियर, जिन्हें हाथ एवं पैरों में फ्रैक्चर की गंभीर चोटें आई थी,को भी 19 अक्टूबर को मध्यरात्रि 12.08 बजे भोपाल एम्स शिफ्ट किया गया। प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों से यह व्यवस्था की गई। इसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम. एस. सागर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं एयर एम्बुलेंस नोडल डॉ. दीपाली माथुर, जेएएच अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना तथा चिकित्सक डॉ. विवेक कामत, डॉ. विजय धाकड़ एवं डॉ. विपिन गर्ग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में मरीज का स्वास्थ्य स्थिर होने पर बेहतर उपचार के लिए भोपाल भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें  बीएस येदियुरप्पा ने राहुल गांधी को बताया 'बच्चा'

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।