Latestमंडी विशेष

अधिवक्ताओं पर हमले बर्दाश्त नहीं, करैरा में वकीलों ने मनाया प्रतिवाद दिवस

करेरा। अभिभाषक संघ करेरा ने आये दिन वकीलों पर हो रहे हमलो को लेकर मंगलवार को एस डी एम को ज्ञापन दिया एवं प्रतिवाद दिवस मनाया।

वकीलों की इस कामबंद हड़ताल से पक्षकार जिससे किसानो एवं आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा

प्रदेश के आव्हान पर आज करेरा अभिभाषक संघ द्वारा कामकाज बंद पूरी तरह से सफल रहा।

अधिवक्तताओं  ने कहा कि जिला अधिवक्ता संघ भोपाल के सदस्य अधिवक्ता अशोक विश्वकर्मा के साथ दिनांक 7 12 2017 को भोपाल में तीन गुंडों ने मिलकर एडवोकेट यूनिफार्म पहने वकील के साथ पेट्रोल पंप पर बुरी तरह से मारपीट की एवं रीवा के अभिभाषक 4 माह से हड़ताल पर हैं लेकिन उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, और घटनाओं से मध्य प्रदेश राज्य के समस्त अभिवक्ता समुदाय आक्रोशित है। उच्च न्यालय द्वारा स्वयं संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश शासन से अधिवक्ताओं के संरक्षण हेतु एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का प्रारूप पेस हेतू आदेशित किया।

इसे भी पढ़ें  संसद का शीतकालीन सत्र आज से, विपक्ष सरकार को घेरने को तैयार

इसके बावजूद भी मध्य प्रदेश शासन द्वारा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट संबंध में कोई समुचित कार्रवाई नहीं की जा रही है।

इन्ही सब कारणों के चलते वकीलों ने आज मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए प्रतिवाद दिवस मनाया यह प्रतिवाद दिवस पूर्ण शांति से मनाया गया एवं कामकाज पूर्णता बंद रखा गया ।

ज्ञापन देते हुए महेंद्र सिंह सिकरवार अध्यक्ष हर्षवर्धन दुबे उपाध्यक्ष अतुल भार्गव कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता सचिव प्रदीप जोशी सह सचिव उमेश शर्मा पुस्तकालय अध्यक्ष अश्वनी शर्मा रामकृष्ण गुप्ता विजेंद्र शर्मा बलराम यादव महेश कुमार गुप्ता बृजेश शर्मा लोकेंद्र यादव बृजेश श्रीवास्तव पंकज शर्मा धनंजय पांडे ब्रज मोहन गुप्ता मुकेश तिवारी रोशनलाल लोधी एवं समस्त अभिभाषक शामिल रहे।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *