जनविश्वास अभियान के तहत शिक्षा विभाग के स्कूलों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
शिवपुरी। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिले में शासकीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए निरीक्षण किया गया। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अरपित वर्मा (IAS) के निर्देशानुसार जिला शिक्षा केंद्र शिवपुरी के जिला परियोजना समन्वयक श्री दफेदार सिंह सिकरवार ने विकासखंड खनियाधाना के विभिन्न शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने शासकीय प्राथमिक विद्यालय नाका बंधिया, शासकीय प्राथमिक विद्यालय गरैला एवं एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय चमरौआ का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह निरीक्षण मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत संचालित गतिविधियों का हिस्सा है। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं जनहित से जुड़े कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।


