CM डॉ. मोहन यादव ने नागझिरी थाने में पुलिस परिवार के साथ मनाई दीपावली, समारोह में साझा की खुशियां
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन प्रवास के दौरान पुलिस थाना नागझिरी में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के साथ दीपावली पर्व की खुशियां साझा कीं।

समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस परिवार के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की और सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पर्व के इस अवसर पर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
दीपावली मिलन समारोह में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। पुलिस परिवार के साथ पर्व मनाने के इस आयोजन ने आपसी सौहार्द, अपनत्व और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने आत्मीयता और उल्लास से भरे इस पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को भी दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।
