LatestNewsशिवपुरी

दीपावली से पहले कोलारस में खाद्य विभाग की कार्रवाई, रतना स्वीट्स से मिठाइयों के सैंपल लिए

शिवपुरी। दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन का जांच अभियान लगातार जारी है। आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर राजस्व और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में आज कोलारस स्थित रतना स्वीट्स मिठाई प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। तहसीलदार मनीषा मिश्रा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी विष्णुदत्त शर्मा ने प्रतिष्ठान पहुंचकर मिठाइयों की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान दीपावली के लिए तैयार की जा रही विभिन्न मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए संग्रहित किए गए।

इसे भी पढ़ें  करवाचौथ 2026 पर जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, भोपाल में चंद्रोदय का अनुमानित समय, व्रत की परंपराएं और सेहत से जुड़ी जरूरी बातें।

गौरतलब है कि दीपावली के दौरान मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावट की आशंका को देखते हुए प्रशासन खाद्य प्रतिष्ठानों की निगरानी कर रहा है।

कलेक्टर अर्पित वर्मा ने खाद्य सुरक्षा विभाग को नियमित जांच और सैंपलिंग के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Mandi Halchal

मंडी हलचल (Mandi Halchal) एक हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां पाठकों को देश-दुनिया, मध्यप्रदेश, राजनीति, मनोरंजन, शिक्षा, रोजगार, कृषि, मंडी भाव, व्यापार, खेल और स्थानीय समाचारों की ताजा एवं महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। मंडी हलचल – निष्पक्ष खबर, विश्वसनीय जानकारी।