ओम प्रकाश रावत होंगे देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त

नई दिल्ली : ओम प्रकाश रावत भारत के नए मुख्य चुनाव आयुक्‍त होंगे। रावत 23 जनवरी को मुख्य चुनाव आयुक्त का पद संभालेंगे। इसके साथ ही अशोक लबासा चुनाव आयुक्‍त होंगे।मप्र कैडर के 1977 बैच के आईएएस अधिकारी ओम प्रकाश रावत अभी चुनाव आयुक्त हैं। रावत मध्यप्रदेश कैडर के पहले अधिकारी हैं जो मुख्य चुनाव आयुक्त का पद संभालेंगे।

रावत रिटायर हो रहे गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी अचल कुमार ज्योति की जगह लेंगे। बता दें कि अचल कुमार ज्योति और उनके बाद यह पद संभालने वाले रावत दोनों ने ही नर्मदा के लिए काम किया है।

इसे भी पढ़ें  PNB घोटाले ने 17 ठिकानों पर ED के छापे, 5100 करोड़ की संपत्ति जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *