स्कूल बस को मारी ट्रक ने टक्कर, 4 बच्चोंं की मौत

इंदौर। इंदौर के बिचौली मर्दाना बायपास पर एक ट्रक ने स्कूल बस को टक्कर मार दी। इस घटना में स्कूल के 4 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में बस ड्राइवर की भी मौत हो गई है। बस दिल्ली पब्लिक स्कूल की थी।

ट्रक ने बस को सामने से टक्कर मारी। बताया जा रहा है कि स्कूल बस का स्टेयरिंग फेल हो गया था और उस दौरान उसकी गति काफी तेज थी। प्रदेश के गृह व परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने 24 घंटे में इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख जताया है। इस हादसे में जो बच्‍चे काल का शिकार बन गए उनके नाम श्रुति लुधियानी, स्‍वस्तिक पंड्या, कृति अग्रवाल और हरप्रीत कौर पता चले हैं। वहीं चालक का नाम कुमार राहुल बताया गया है।

इसे भी पढ़ें  अटक सकता है 5 लाख से ज्यादा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता

टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल बच्चों को बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन यहां 4 बच्चों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे एसपी क्राइम ब्रांच मनोज राय ने इसकी पुष्टि की है।

मिली जानकारी के मुताबिक स्कूल छूटने के बाद बस बच्चों को छोड़ने स्कूल से रवाना हुई थी। उसी दौरान बिचौली मर्दाना बायपास पर ओवर ब्रिज के पास लोडेड ट्रक ने स्कूल बस को सामने से टक्कर मार दी।

mandihalchal

टक्कर इतनी भीषण थी स्कूल बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही बस के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में कई बच्चे घायल हुए। घायल बच्चों का फिलहाल बॉम्बे हॉस्पिटल में इलाज जारी है। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद कई अभिभावक बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंच गए हैं।

इसे भी पढ़ें  कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज

घटना के बाद कमिश्नर संजय दुबे, एडीजी अजय शर्मा, डीआईजी सहित कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *