एक लाख, नहीं दिए तो पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर लगा दी आग

शिवपुरी। जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बघरवारा में एक पति ने पत्नी पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया। महिला करीब 35 प्रतिशत तक जल गई।

महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उसका पति अक्सर उसे दहेज के लिए परेशान करता था। उससे 1 लाख रुपए मांग रहा था। मना करने पर उसने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।

मायापुर थाना प्रभारी कैलाश शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ग्राम बघरवारा में एक पति ने अपनी पत्नी को जला दिया है। मौके पर पहुंचे तो एक महिला जली हुई थी और बेहोश थी। उसे तुरंत इलाज के लिए लेकर आए और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

इसे भी पढ़ें  आचार संहिता का उल्लंघन, संचालित है विधायक निधि के टैंकर, नहीं कराई पुताई

यहां महिला विनिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी जगतसिंह लोधी से हुई थी। शादी के कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीक-ठाक चला, लेकिन बाद में उसका पति दहेज के लिए उसे परेशान करने लगा। महिला ने अपने परिजनों को कुछ भी नहीं बताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *