पहले ही दिन ”टाइगर” की दहाड़, टूट जाएंगे ये रिकॉर्ड

मुंबई: सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ने क्रिटिक्स और दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस फिल्म से सलमान ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही उम्दा कलेक्शन का आगाज हुआ है।

एक्सर्प्ट के अनुमान के मुताबिक, सीक्वल की पहले दिन की कमाई 33 करोड़ के आस पास रह सकती है। मल्टीप्लेक्स से फिल्म के शोज को लेकर अच्छी रिपोर्ट्स आ रही हैं।

टाइगर जिंदा है कि ओपनिंग कलेक्शन ने फिल्म को साल की सबसे बड़ी ओपनर बॉलीवुड फिल्म बना दिया है। हालांकि बाहुबली 2 की ओपनिंग कलेक्शन (करीब 41 करोड़ रु हिंदी में) का रिकॉर्ड कोई फिल्म अब तक नहीं तोड़ पाई है, लेकिन ये फिल्म डब्ड फिल्म थी। साल की सबसे बड़ी हिंदी ओपनर का रिकॉर्ड फिल्म गोलमाल अगेन के नाम रहा था इस फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन 30.14 करोड़ था।

इसे भी पढ़ें  तो क्या 11 के गलत मुहूर्त में हुआ विराट अनुष्का का विवाह

वीकेंड में फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलेगा। क्र‍िटिक्स और दर्शकों के मिले शानदार रिव्यूज के चलते एक्सपर्ट का मानना है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड में 100 करोड़ तक की कमाई कर लेगी। फिल्म में ना सिर्फ सलमान के एक्शन बल्कि जोया के किरदार में कटरीना के स्टंट सीन्स की भी खूब चर्चा हो रही है। करीब 4600 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *